Aug. 1, 2023

दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय

दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय

चर्चा में क्यों ?

  • दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-कन्वेंशन सेंटर परिसर का उद्घाटन करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा: "जल्द ही, दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय, युगे-युगीन भारत, दिल्ली में बनाया जाएगा।"

राष्ट्रीय संग्रहालय के बारे में 

  • यह राष्ट्रीय संग्रहालय भारत की 5,000 साल की समग्र कहानी बताने वाला दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय होगा ।
  • यह भारत एवं फ्रांस के सहयोग से नई दिल्ली में तैयार किया जायेगा। 
  • आठ विषयगत क्षेत्रों में विभाजित, संग्रहालय भारत के अतीत से संबंधित ऐतिहासिक घटनाओं, व्यक्तित्वों, विचारों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगा जिन्होंने भारत के वर्तमान के निर्माण में योगदान दिया है। 
  • हालाँकि, इस परियोजना को 2026 तक पूरा करने की योजना है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। 
  • नए राष्ट्रीय संग्रहालय की योजना, रायसीना हिल पर नॉर्थ और साउथ ब्लॉक की इमारतों में बनाई जाएगी। 
  • लंदन में ब्रिटिश संग्रहालय और पेरिस में ग्रैंड लौवर दुनिया के सबसे बड़े संग्रहालयों में से हैं, प्रत्येक लगभग 70,000 वर्ग मीटर में फैला है। 
  • संग्रहालय का एक वर्चुअल वॉकथ्रू पहले ही जारी किया जा चुका है।
  • संस्कृति मंत्रालय द्वारा विषय और सामग्री के साथ डिजाइन को अंतिम रूप दिया जाएगा। यह सेंट्रल विस्टा परियोजना के हिस्से के रूप में कार्य करेगा।  
  • संग्रहालय को तीन मंजिलों और एक तहखाने में 950 कमरों के लिए डिज़ाइन किया जाएगा, जो भारत की प्राचीन नगर नियोजन प्रणालियों, वेदों, उपनिषदों, प्राचीन चिकित्सा ज्ञान और मौर्य, गुप्त, विजयनगर तथा मुगल सहित कई साम्राज्यों को प्रदर्शित करेगा।
  • फ्रांस, प्रमुख सांस्कृतिक परियोजनाओं में अपनी विशेषज्ञता भारत के साथ साझा करेगा। विभिन्न कलाकृतियों के प्रदर्शन, भंडारण और प्रदर्शनी को समायोजित करने के लिए एक विरासत भवन की रेट्रोफिटिंग लौवर पैलेस के समान इस परियोजना पर लागू की जाएगी।

                                                                                                                   *****