March 10, 2023

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न

प्रश्न - हुमायूँ के मकबरे के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

(1) यह भारतीय उपमहाद्वीप का पहला उद्यान-मकबरा है।

(2) इसे अकबर द्वारा बनवाया गया था।

(3) यह यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है।

उपर्युक्त  में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a) 1 और  2

b) 1 और  3

c) 2 और  3

d) 1, 2 और  3

उत्तर: (b)

हुमायूँ का मकबरा (दिल्ली):

1570 में निर्मित यह मकबरा विशेष सांस्कृतिक महत्व रखता है क्योंकि यह भारतीय उपमहाद्वीप का पहला उद्यान-मकबरा था। हुमायूँ की पहली पत्नी, महारानी बेगा बेगम (जिसे हाजी बेगम के नाम से भी जाना जाता है) द्वारा बनवाया गया था। हुमायूँ का उद्यान-मकबरा चारबाग (कुरान के स्वर्ग की चार नदियों वाले एक चार-चतुर्थांश उद्यान) शैली का एक उदाहरण है।

इसे मुगलों का शयनागार भी कहा जाता है क्योंकि इसके कक्षों में 150 से अधिक मुगल परिवार के सदस्यों को दफनाया गया था। यह यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल है।