Feb. 28, 2023

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न

प्रश्न - कथकली नृत्य के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -

(1) कथकली का स्रोत रामनाट्टम और कृष्णाट्टम है।

(2) यह प्राचीन मार्शल-आर्ट्स के प्रदर्शन से भी निकटता से संबंधित है।

(3) इसमें नृत्य और नाटक दोनों शामिल हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

(a) 1 और  2

(b) 1 और  3

(c) 2 और 3

(d) 1, 2 और  3

उत्तर – (d)

व्याख्या - केरल के मंदिरों में, सामंतों के संरक्षण में रामायण और महाभारत के प्रसंगों का वर्णन करते हुए, नृत्य-नाटक के दो रूप, रामनाट्टम और कृष्णाट्टम विकसित हुए। ये लोक नाट्य परंपराएँ आगे कथकली का स्रोत बनीं।

इसमें कुडियाट्टम (संस्कृत - दारामा परंपरा) और अन्य प्राचीन मार्शल-आर्ट्स प्रदर्शन भी शामिल हैं।

इसमें नृत्य और नाटक दोनों शामिल हैं और दोनों को स्पष्ट रूप से अलग नहीं किया जा सकता है।