Feb. 28, 2023

नई स्टार्ट संधि

प्रश्न पत्र- 2 (अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्ध ) 

स्रोत- द हिन्दू  

चर्चा में क्यों?

  • रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के द्वारा नयी START संधि से रूस की भागीदारी को निलंबित कर दिया गया।
  • यूक्रेन में रूस के "विशेष सैन्य अभियान" की पहली वर्षगांठ पर, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा घोषणा की गयी कि मास्को, अमेरिका के साथ अंतिम शेष परमाणु हथियार नियंत्रण संधि को एकतरफा रूप से निलंबित कर रहा है।

पृष्ठभूमि 

  • मास्को और वाशिंगटन दोनों ही शीत युद्ध के शुरुआती दशकों में परमाणु शस्त्रागार के विस्तार में आक्रामक थे और दोनों ने  एक-दूसरे के परमाणु शस्त्रागार को कम करने और जांच रखने के लिए कई संधियों पर हस्ताक्षर किए।
  • 1969 में पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के प्रशासन के तहत दोनों देशों के बीच पहली औपचारिक वार्ता, स्ट्रेटेजिक आर्म्स लिमिटेशन टॉक्स (SALT) शुरू हुई।
  • एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम ट्रीटी, जो आने वाली मिसाइलों को मार गिराने का प्रावधान करती है, पर 1972 में हस्ताक्षर किए गए थे।
  • 1991 में हस्ताक्षरित सामरिक शस्त्र न्यूनीकरण संधि (START ), 2009 के अंत में समाप्त हो गई और एक अन्य संधि, सामरिक आक्रामक कटौती संधि (SORT या मास्को संधि) पर 2002 में हस्ताक्षर किया गया।
  • एक अन्य नई START संधि 2010, जिसने 2002 की संधि को प्रतिस्थापित किया, दोनों शक्तियों के बीच अंतिम शेष परमाणु हथियार नियंत्रण समझौता था, जो दुनिया के परमाणु शस्त्रागार का 90% हिस्सा रखते हैं।

नई START संधि- 2010

  • नई START संधि पर 2010 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने हस्ताक्षर किए थे और फरवरी, 2011 में यह लागू हुई थी। 2021 में इसकी अवधि 5 वर्ष के लिए बढ़ा दी गयी थी। इस संधि के तहत, अमेरिका और रूस  द्वारा 1,550 से अधिक रणनीतिक परमाणु हथियार और 700 से अधिक लंबी दूरी की मिसाइल और बमवर्षक तैनाती पर रोक लगाई गयी।
  • इसके अलावा, यह प्रत्येक देश को 800 तैनात और गैर-तैनात लॉन्चर और डिलीवरी वाहनों तक सीमित करती है।
  • यह प्रत्येक पक्ष को रणनीतिक परमाणु हथियार स्थलों का वार्षिक 18 शॉर्ट-नोटिस (32 घंटे) तक ऑन-साइट निरीक्षण करने की अनुमति देती है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि संधि की शर्तों का उल्लंघन नहीं हुआ है।
  • इस समझौते के तहत, रूस और अमेरिका संधि के दायरे में बैलिस्टिक मिसाइलों, बमवर्षकों, परीक्षण स्थलों, परमाणु ठिकानों आदि पर वर्ष में दो बार डेटा का आदान-प्रदान करते हैं।
  • यह संधि दोनों पक्षों को पांच दिनों के भीतर सूचनाएं भेजने के लिए भी बाध्य करती है, यदि वे अपने भंडार में कुछ बदलते हैं या अपडेट करते हैं, जैसे- मिसाइलों को एक नए अड्डे पर ले जाना या सिस्टम में एक नया वारहेड तैनात करना।
  • द वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार,सर्वप्रथम संधि ने वाशिंगटन और मास्को को अपने भंडार को कम करने के लिए 7 वर्ष का समय दिया , जिसमें लंबी दूरी की मिसाइलें , पनडुब्बियां और बमवर्षकों का उपयोग करके लॉन्च किए जाने वाले परमाणु हथियार शामिल हैं। इसके परिणामस्वरूप 2018 में, दोनों राष्ट्रों ने संधि द्वारा निर्धारित हथियारों की सीमा को पूरा किया।

पुतिन ने न्यू START को क्यों निलंबित किया?

  • अमेरिका द्वारा संधि के तहत रूसी परमाणु सुविधाओं के निरीक्षण की माँग करना।
  • नाटो सहयोगी यूक्रेन को परमाणु-सक्षम सामरिक बमवर्षकों के द्वारा रूसी हवाई ठिकानों पर ड्रोन हमले करने में मदद करना।
  • नई START वार्षिक कार्यान्वयन रिपोर्ट- 2023 में, अमेरिका द्वारा मास्को संधि का अनुपालन नहीं करने का आरोप लगाना।

क्या यह हथियारों की होड़ को गति देगी?

  • अभी पुतिन ने संधि से रूस का नाम वापस नहीं लिया है, बल्कि इसे केवल 'निलंबित' किया है, जो आधिकारिक समझौते में परिभाषित नहीं किया गया है।
  • दूसरी ओर रूस ने न्यू START में निर्धारित वारहेड्स की सीमा का उल्लंघन करने से परहेज की ओर इशारा किया है और अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों (ICBMs) के नियोजित परीक्षण लॉन्च के बारे में वाशिंगटन को सूचित करने की घोषणा की है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न

प्रश्न-रूस से सीमा साझा करने वाले देशों में शामिल है/हैं?

  1. लातविया                           2. फ़िनलैंड                  3. कज़ाखस्तान                        4. उत्तरी  कोरिया

कूट: 

         (a)       केवल 2                                     (b)    1 और 2 

         (c)        2 और 3                                    (d)    केवल 4