Dec. 24, 2022

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न

प्र.  यंग बंगाल आंदोलन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. यह आंदोलन सुरेंद्रनाथ बनर्जी द्वारा शुरू किया गया था और बाद में हेनरी विवियन डेरोजियो की भागीदारी के बाद इसे लोकप्रियता प्राप्त हुई।

2. इस आंदोलन पर फ्रांसीसी क्रांति का प्रभाव था।

3. यह आंदोलन भारतीय समाज पर दीर्घकालीन प्रभाव डालने में विफल रहा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a. 1 और 2

b. 2 और 3

c. केवल 1

d. 1 और 3

उत्तर- (b)

व्याख्या - यंग बंगाल आन्दोलन का प्रारंभ हेनरी विवियन डेरोजियो नामक एंग्लो-इंडियन द्वारा किया गया था। उन्होंने 1826 से 1831  तक हिन्दू कॉलेज में अध्यापन किया। डेरोजियो में आश्चर्यजनक प्रतिभा थी। उन्होंने महान फ्रांसीसी क्रांति से प्रेरणा पायी तथा अपने जमाने के अत्यंत क्रांतिकारी विचारों को अपनाया।

यंग बंगाल आन्दोलन अपने उद्देश्यों में सफल नहीं रहा क्योंकि शिक्षित युवकों को भारतीय परंपरा की समझ नहीं थी तथा पाश्चात्य शिक्षा प्राप्त होने की वजह से उन्हें भारत में सिर्फ बुराई ही नजर आती थी। इससे हिन्दूओं में प्रतिक्रिया भी हुई।