
Dec. 27, 2022
प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न
प्र. निम्नलिखित में से किस गवर्नर जनरल के काल में ‘ब्रेक डाउन योजना’ प्रस्तावित की गयी ?
a. लॉर्ड लिनलिथगो
b. लॉर्ड वेवल
c. लॉर्ड माउंटबेटेन
d. लॉर्ड कर्जन
उत्तर-(b )
व्याख्या- लॉर्ड वेवेल ने एक ‘ब्रेक डाउन प्लान’ बनाया। इस योजना के तहत प्रस्ताव किया गया था कि दमन और पलायन के बीच का मध्यम मार्ग अपनाया जाए जिसके अनुसार ब्रिटिश सेना और अधिकारियों को पश्मिोत्तर और पूर्वोत्तर भारत के मुस्लिम बहुल क्षेत्रें में भेज दिया जाए और शेष भारत कांग्रेस को सौंप दिये जाएं। इस योजना से पता लगता है कि अब वॉयसराय को विश्वास हो गया था कि आगे कांग्रेस द्वारा यदि कोई भी आन्दोलन संगठित किया जाता है तो सरकार उसे दबा पाने में नाकाम रहेगी।