
Dec. 19, 2022
प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न
प्र. ह्वेनसांग ने हर्षवर्द्धन कालीन सामाजिक-राजनीतिक दशा का वर्णन किया है| इस सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. हर्षवर्द्धन के समय में यात्रा मार्ग लूटमार से सुरक्षित थे|
2. भारतीय लोग स्वच्छता प्रेमी होते थे|
3. हर्षवर्द्धन के समय मृत्युदंड नहीं दिया जाता था|
उपर्युक्त में से कौन से कथन सही हैं?
a. 1 और 2 b . 1 और 3
c . 2 और 3 d. 1 , 2 और 3
उत्तर- (c)
व्याख्या- ह्वेनसांग उल्लेख करता है कि हर्षवर्द्धन के समय में अपराधियों की संख्या कम थी तथा मृत्युदंड का प्रावधान नहीं था, लेकिन उसे अनेक बार यात्रा मार्गों पर लूट लिया गया था | भारतीय लोग स्वच्छता का अधिक ध्यान रखते थे |