
Nov. 9, 2022
प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न
प्रश्न–निम्नलिखित में से असत्य कथन की पहचान कीजिए-
a ) शुंग काल में पतंजलि ने महाभाष्य की रचना की|
b ) महामेघवाहन द्वारा चेदि वंश की स्थापना की गयी|
c ) गाथासप्तशती नामक मुक्त काव्य की रचना प्राकृत भाषा में की गयी|
d ) गौतमीपुत्र शातकर्णी की जानकारी , दक्षिण में अमरावती अभिलेख से प्राप्त होती है|
उत्तर –d
वशिष्ठीपुत्र पुलुमयी:
वशिष्ठिपुत्र पुलुमयी- गौतमीपुत्र शातकर्णी का उत्तराधिकारी था | पुलुमयी अकेला ऐसा शासक है जिसका उल्लेख अमरावती से प्राप्त एक अभिलेख में हुआ है | इसी काल में अमरावती के स्तूप का संवर्द्धन हुआ तथा उसके चारों ओर वेष्ठिनी बनाई गई | इसे दक्षिणापथेश्वर कहा गया है | उसके कुछ सिक्कों पर दो पतवारों वाले जहाज का चित्र बना मिला है |