Jan. 10, 2023

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न

प्र.- सत्ती प्रथा का प्रथम अभिलेखीय साक्ष्य किस अभिलेख से मिला है?

(a) अयोध्या का अभिलेख

(b) मथुरा का अभिलेख

(c) एरण का अभिलेख

(d) जूनागढ अभिलेख

उत्तर-(c)

व्याख्या-एरण( सती अभिलेख) से एक अभिलेख प्राप्त हुआ है, जो 510 ई. का है। इसे 'भानुगुप्त का अभिलेख' कहते हैं।  यह अभिलेख  महाराज भानुगुप्त के अमात्य गोपराज के विषय में बताता है जो उस स्थान पर भानुगुप्त के साथ सम्भवतः किसी युद्ध में आया था और वीरगति को प्राप्त हुआ था। गोपराज की पत्नी यहाँ सती हो गई थी। इस अभिलेख को एरण का सती अभिलेख भी कहा जाता है। एरण से प्राप्त एक वराह मूर्ति के अभिलेख में हूण शासक तोरमाण और उसके प्रथम वर्ष का उल्लेख है।