Dec. 28, 2022

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न

प्र.- पल्लवों के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. आरंभिक पल्लव शासकों ने 250 ई.  से 350 ई. के मध्य अपने शासनादेश प्राकृत भाषा में जारी किए।

2. महेंद्रवर्मन प्रथम को ‘मामल्ल’  के नाम से भी जाना जाता था।

3. मामल्लपुरम में तटीय मंदिर और कांचीपुरम में कैलासनाथ मंदिर नरसिंहवर्मन प्रथम के शासनकाल के दौरान बनाए गए थे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

a. केवल 1

b. 1 और 2

c. केवल 3

d. 2 और 3

उत्तर- (a)

व्याख्या- आरंभिक पल्लव शासकों ने 250 ई. से 350 ई. तक प्राकृत भाषा में अपने शासनादेश जारी किए। 350 ई. से 550 ई. के बीच शासन करने वाले पल्लव शासकों की दूसरी पीढ़ी ने संस्कृत में अपने शासनादेश जारी किए।

महेन्द्रवर्मन प्रथम (600 - 630 ई.)- वह गुफा स्थापत्य का एक महान निर्माता था। मांडगपट्टु शिलालेख से इसके साक्ष्य मिलते हैं।

नरसिंहवर्मन प्रथम (630-668 ई.)- नरसिंहवर्मन प्रथम को ‘मामल्ल’ के नाम से भी जाना जाता था, जिसका अर्थ है 'महान पहलवान'।

नरसिंहवर्मन द्वितीय या राजसिंह (695 -722 ई.)- मामल्लपुरम में तटीय मंदिर और कांचीपुरम में कैलासनाथ मंदिर इसके शासनकाल में बनाए गए थे।