
Dec. 21, 2022
प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न
प्र. सातवीं सदी तक भारत के सम्बन्ध दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ बढ़ गए थे| इस सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों में भारतीय संस्कृति का प्रसार मुख्यतः भारतीय व्यापारियों एवं धर्म प्रचारकों के माध्यम से हुआ|
2. दक्षिण-पूर्वी एशियाई क्षेत्र में भारत से केवल बौद्ध धर्म का प्रचार हुआ|
उपर्युक्त में से कौन सा\से कथन सही है\हैं ?
a. केवल 1
b. केवल 2
c. 1 और 2 दोनों
d. न तो 1 , न ही 2
उत्तर- (a)
व्याख्या- दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों में भारतीय संस्कृति का प्रसार मुख्यतः व्यापारियों एवं धर्म प्रचारकों के माध्यम से हुआ| भारत से हिन्दू,जैन एवं बौद्ध तीनों धर्मों का प्रचार-प्रसार इस क्षेत्र में हुआ |