Nov. 25, 2022

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न

प्रश्न – इन्होंने चक्रीय चतुर्भुज के लिए सूत्र पेश किया और त्रिभुज के क्षेत्रफल की गणना की। वे प्राचीन भारत के प्रमुख गणितज्ञ थे, जिन्होंने शून्य को संख्या प्रणाली से परिचित कराया था| उपर्युक्त विशेषता किसके सन्दर्भ में है?

(a) आर्यभट्ट

(b) ब्रह्मगुप्त

(c) भास्कर

(d) वराहमिहिर

उत्तर –(b)

व्याख्या - गणित के क्षेत्र में ब्रह्मगुप्त की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि संख्या प्रणाली में 'शून्य' का परिचय था।उनकी कृति 'ब्रह्मस्फुटसिद्धांत' में पद्य रूप में कई गणितीय निष्कर्ष शामिल हैं।इसमें अंकगणित के कई नियमों के गणितीय समाधान निकाले गए हैं। ब्रह्मगुप्त ने त्रिभुज का क्षेत्रफल और त्रिकोणमिति के महत्वपूर्ण नियमों का प्रतिपादन किया।उन्होंने चक्रीय चतुर्भुज के लिए सूत्र प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने ऋणात्मक संख्याओं की अवधारणा का भी परिचय दिया।