Nov. 14, 2022

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न

प्रश्न - बिंबिसार के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

1.  वह हर्यंक वंश से संबधित था।

2. उसने कोशल और लिच्छवी राज्यों से वैवाहिक सम्बन्ध स्थापित किए।

3. वह गौतम बुद्ध और महावीर स्वामी दोनों के समकालीन था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) 1 और  2

(c) 2 और 3

(d) 1, 2 और 3

उत्तर:d  

व्याख्या -बिंबिसार हर्यंक वंश का था। उसने वैवाहिक गठबंधनों द्वारा अपनी स्थिति को मजबूत किया। उसने पहला वैवाहिक गठबंधन कोशल नरेश प्रसेनजित की बहन कोसलदेवी से किया। उसे काशी क्षेत्र दहेज के रूप में दिया गया  जिससे भारी राजस्व प्राप्त होता था। बिम्बिसार ने वैशाली के लिच्छवी परिवार की राजकुमारी चेल्लाना से विवाह किया। इस वैवाहिक गठबंधन ने उसके लिए उत्तरी सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित की। उसने मध्य पंजाब में मद्रास के शाही घराने के साथ वैवाहिक सम्बन्ध स्थापित किए। बिंबिसार ने भी कई अभियान चलाए और अपने साम्राज्य में और क्षेत्र जोड़े। उसने अंग के ब्रह्मदत्त को पराजित किया और उस राज्य पर कब्जा कर लिया। उसने अवंती के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखे तथा उसने अपने राज्य के प्रशासन को भी कुशलतापूर्वक पुनर्गठित किया।

बिंबिसार वर्द्धमान महावीर और गौतम बुद्ध दोनों के समकालीन था । हालाँकि, दोनों धर्म उन्हें अपना समर्थक और भक्त होने का दावा करते हैं। उसने बौद्ध संघ को अनेक उपहार दिए थे।