
प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न
प्र . अलाउद्दीन खिलजी के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. अलाउद्दीन खिलजी के देवगिरी अभियान के समय वहाँ का शासक रामचंद्र देव था|
2. इसके शासनकाल में सबसे कम मंगोल आक्रमण हुए|
3. उसने अमीर वर्ग के बीच वैवाहिक संबंधों तथा सामाजिक मेल-जोल पर पाबंदी लगा दी।
उपर्युक्त में से कौन सा\से कथन सही है\हैं ?
a. 2 और 3
b. केवल 2
c. 1 और 2
d. 1 और 3
ans- (d)
व्याख्या- अलाउद्दीन खिलजी के अभियान के दौरान विंध्याचल पर्वत के दक्षिण-पश्चिम में स्थित देवगिरी राज्य का शासक रामचंद्र देव था।
अलाउद्दीन के शासनकाल में सबसे ज्यादा मंगोल आक्रमण हुए।1297-98 ई. में ट्रान्स ऑक्सियाना के शासक ने एक लाख की सेना कादर के नेतृत्व में भारत पर आक्रमण के लिये भेजी। 1299 में सलदी के नेतृत्व में दूसरा आक्रमण हुआ और इसी प्रकार उसके काल में 1296, 1297, 1299, 1303 तथा 1307-08 ई. में मंगोल आक्रमणों की श्रृंखला देखी गयी।
शासक बनते ही अलाउद्दीन खिलजी ने स्वयं मदिरा का सेवन बंद कर दिया और उसने अमीर वर्गों के बीच वैवाहिक संबंधों तथा सामाजिक मेल-जोल पर पाबंदी लगा दी।