Dec. 3, 2022

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न

प्रश्न- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

1.  बंगाल और बिहार का अफ़ग़ान शासक दाऊद खां मुग़ल सम्राट अकबर के समकालीन था|

2.  दहसाला प्रणाली भूराजस्व व्यवस्था से संबंधित थी जिसे अकबर ने शुरू किया था|

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं ?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों  

(d) न तो 1, न ही 2

उत्तर – (c)

व्याख्या- अकबर के शासन काल के दौरान बंगाल और बिहार में अफ़ग़ानों का बोलबाला था| उन्होंने उड़ीसा पर आक्रमण कर वहाँ के शासक को भी मार दिया|1576 में मुग़ल सेना द्वारा दाऊद खां मारा गया| अंततः कहा जा सकता है कि बंगाल और बिहार का अफ़ग़ान शासक दाऊद खां मुग़ल सम्राट अकबर के समकालीन था|

अकबर ने वास्तविक उपज ,स्थानीय कीमतों,उत्पादन आदि के बारे में जानकारी के आधार पर 1580 ई. में दहशाला प्रणाली शुरू की| इसके तहत अलग-अलग फसलों की उपजों और उनकी कीमतों का हिसाब लगाया जाता था एवं उपज का 1/3 भाग राज्य को दिया जाता था|