
Dec. 16, 2022
प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न
प्र. वैदिक काल के सन्दर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए-
1 . उत्तर वैदिक काल में रक्त सम्बन्ध से पृथक स्थायी सेना की स्थापना हुई|
2. ऋण के लिये ‘कुसीद’ शब्द का प्रयोग हुआ है।
उपर्युक्त में से कौन सा\से कथन सही है\हैं ?
a. केवल 1
b. केवल 2
c. 1 और 2 दोनों
d. न तो 1 , न ही 2
उत्तर- (b)
व्याख्या- उत्तर वैदिक काल में राजा की स्थिति मजबूत हुई ,किन्तु राजा की शक्ति असीमित नहीं थी क्योंकि करारोपण पद्धति नियमित होने के बावजूद उत्पादन प्रणाली विकसित नहीं हो पाई थी इसलिये राजा के खजाने में अपेक्षित धन नहीं पहुँच पाता था। इस समय रक्त संबंध से पृथक स्थायी सेना का अभाव था।