Dec. 8, 2022

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न

प्र.  बलबन के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

1. उसने स्वतंत्र सैन्य विभाग दीवान-ए-आरिज की स्थापना की।

2. उसने मंगोल शासकों के दरबार में अपना दूत भेजा।

3. वह प्रथम सुल्तान था जिसने घोषित किया कि शासन का आधार शासितों की इच्छा होनी चाहिए।

उपर्युक्त में से कौन सा\से कथन सही है\हैं ?

(a) 1 और 2

(b) 1 और 3

(c) केवल 3

(d) 2 और 3

उत्तर- (a)

व्याख्या- बलबन ने एक सशक्त सेना के निर्माण का आधार तैयार किया। इसके लिये उसने स्वतंत्र सैन्य विभाग दीवान-ए-आरिज की स्थापना की।मंगोल समस्या के समाधान के लिये उसने दो प्रकार के कदम उठाये – (1) उसने कूटनीति का सहारा लेते हुए मंगोल शासकों के दरबार में अपना दूत भेजा,(2) उसने उत्तर-पश्चिम की सीमा की सुरक्षा की व्यवस्था की। जलालुद्दीन खिलजी, दिल्ली सल्तनत का वह प्रथम सुल्तान था जिसने घोषित किया कि शासन का आधार शासितों की इच्छा होनी चाहिए।