Jan. 30, 2023

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न

प्रश्न - चोल शिलालेखों में उल्लेखित ‘वेल्लनवगई’ भूमि की चर्चा किससे सम्बन्धित है ?

 a) एक स्कूल के रखरखाव के लिए दी गयी भूमि

 b) जैन संस्थाओं को दिया गया दान

 c) गैर-ब्राह्मण कृषक स्वामी  

 d) परती खेती के लिए छोड़ी गयी भूमि

उत्तर – (c)

व्याख्या -वेल्लनवगई: गैर-ब्राह्मण कृषक स्वामियों की भूमि

ब्रह्मदेय: ब्राह्मणों को उपहार में दी गई भूमि

शालभोगः स्कूल के रखरखाव के लिए भूमि

देवदान , तिरुनामट्टुकनी: मंदिरों को उपहार में दी गई भूमि

पल्लीछंदम: जैन संस्थाओं को दान की गई भूमि