
Nov. 17, 2022
प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न
प्रश्न- अंकिया नाट से संबधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. यह उत्तर प्रदेश का पारंपरिक एकांकी नाटक कला है।
2. इसकी शुरुआत संत शंकरदेव द्वारा 16वीं शताब्दी में की गयी।
3. यह भगवान राम के जीवन की घटनाओं को दर्शाता है।
4. इसमें मुखौटों का प्रयोग विशेष भावों को दर्शाने के लिए किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
a) 1 और 3
b) 2 और 4
c) 1, 2 और 3
d) 2, 3 और 4
उत्तर – (b)
व्याख्या - यह असम का पारंपरिक नाटक है। इसकी शुरुआत प्रसिद्ध वैष्णव संत शंकरदेव ने 16वीं शताब्दी में की थी। इसमें कृष्ण के जीवन की घटनाओं को दर्शाया गया है। रंगमंच के इस रूप की अनूठी विशेषताओं में से एक विशेष भावों को दर्शाने के लिए मुखौटों का उपयोग होता है।