
प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न
प्र. निम्नलिखित में से कौन सा कथन मेगास्थनीज द्वारा प्रदत्त भारतीय विवरण से संबधित नहीं है?
(a) भारत में दास प्रथा अस्तित्व में नहीं थी।
(b) मदिरा का प्रयोग केवल यज्ञों में किया जाता था।
(c) इंडिका में सती प्रथा का उल्लेख मिलता है।
(d) भारत ने कभी अकाल नहीं देखा।
उत्तर – (c)
व्याख्या – मेगास्थनीज ,यूनानी राजदूत था जो सेलुकस निकेटर के राज्य प्रतिनिधि के रूप में चन्द्रगुप्त के समय पाटलिपुत्र आया था।इसके द्वारा लिखित इंडिका की मूल प्रति प्राप्त नहीं हुई है, परन्तु विभिन्न यात्रियों के द्वारा अपने ग्रंथो में इस पुस्तक की चर्चा की गयी है।
मेगास्थनीज के अनुसार पाटलिपुत्र (पालिब्रोथा )का शासक चन्द्रगुप्त मौर्य था और समाज में दास व्यवस्था नहीं थी और समाज 7 जातियों में वर्गीकृत था। भारत ने कभी अकाल नहीं देखा। यहाँ भोजन में चावल विशेष महत्व रखता था और मदिरा केवल यज्ञों में प्रयुक्त होती थी। इंडिका में सती प्रथा का उल्लेख नहीं था, इसमें केवल आर्ष विवाह प्रणाली की चर्चा मिलती है।