
Feb. 18, 2023
प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न
प्रश्न - वैदिक समाज के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
(1) नातेदारी सामाजिक संबंधों का आधार थी।
(2) बहुपतित्वाद और बाल विवाह प्रचलन में था।
(3) वैदिक समाज एक पितृसत्तात्मक समाज था ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सत्य है /हैं ?
(a) 2 और 3
(b) 1 और 3
(c) 1 और 2
(d) केवल 1
उत्तर : (b)
व्याख्या – उत्तरवैदिक कालीन समाज रक्त संबंधों पर आधारित था और समाज की महत्वपूर्ण इकाई कुल थी।
ऋग्वैदिक काल की तुलना में उत्तरवैदिक काल में स्त्रियों की स्थिति में गिरावट आई और अब ये सभा तथा समिति में भी भाग नहीं ले सकती थी। बाल विवाह प्रचलन में नहीं था।
पुरुषों को बहु-पत्नी विवाह का अधिकार था, परन्तु स्त्रियों को अनेक पति रखने का अधिकार नहीं था।
उत्तर वैदिक समाज पितृ सत्तात्मक था, इसमें पिता परिवार का मुखिया होता था।