Jan. 16, 2023

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न

प्र.  प्लासी युद्ध के परिणाम के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -

1. इसके परिणामस्वरूप ईस्ट इंडिया कंपनी की जीत हुई तथा उसे राजस्व प्राप्त करने और बंगाल में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक शक्तियाँ प्राप्त हुई।

2. इसके परिणामस्वरूप ईस्ट इंडिया कंपनी को अधिक सैन्य लाभ प्राप्त हुआ, जिसने उन्हें अन्य यूरोपीय औपनिवेशिक शक्तियों को बंगाल से दूर रखने में सक्षम बनाया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

a) केवल 1

b) केवल 2

c) 1 और 2 दोनों

d) न तो 1, न ही 2

उत्तर: (c)

व्याख्या - प्लासी का युद्ध 23 जून, 1757 ई. को लड़ा गया था। अंग्रेज़ और बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला की सेनायें 23 जून, 1757 को मुर्शिदाबाद के दक्षिण में 22 मील दूर ‘नदिया ज़िले’ में भागीरथी नदी के किनारे ‘प्लासी’ नामक गाँव में आमने-सामने आ गईं। सिराजुद्दौला की सेना में जहाँ एक ओर ‘मीरमदान’ तथा ‘मोहनलाल’ जैसे देशभक्त थे, वहीं दूसरी ओर मीरजाफ़र जैसे कुत्सित विचारों वाले धोखेबाज़ भी थे। युद्ध के बाद कंपनी को बंगाल पर नियंत्रण हासिल करने में मदद मिली। अगले सौ वर्षों में, उन्होंने पूरे भारतीय उपमहाद्वीप तथा म्यांमार और आंशिक रूप से अफगानिस्तान पर नियंत्रण कर लिया।

इसे औपनिवेशिक शक्तियों द्वारा भारतीय उपमहाद्वीप पर नियंत्रण हेतु निर्णायक युद्ध में से एक माना जाता है। अंग्रेजों ने अब नवाब, मीर जाफर पर अत्यधिक दबाव डाला और फलस्वरूप व्यापार से पूर्व के घाटे और राजस्व के लिए महत्वपूर्ण रियायतें प्राप्त कीं।

अंग्रेजों ने आगे चलकर इस राजस्व का उपयोग अपनी सैन्य शक्ति बढ़ाने के लिए किया जिसने उन्हें  अन्य यूरोपीय औपनिवेशिक शक्तियों; जैसे कि डच और फ्रांसीसी को दक्षिण एशिया से बाहर करने में सक्षम बनाया, इस प्रकार ब्रिटिश साम्राज्य का विस्तार हुआ।