
Dec. 22, 2022
प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न
प्र. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. दक्षिण भारत में भक्ति आन्दोलन से जुड़े अलवार संत शैव उपासक एवं नयनार संत वैष्णव उपासक थे|
2. अलवार एवं नयनार संतों ने संस्कृत भाषा में अपने विचारों को प्रचारित किया|
उपर्युक्त में से कौन सा\से कथन सही है\हैं ?
a. केवल 1
b. केवल 2
c. 1 और 2 दोनों
d. न तो 1 , न ही 2
उत्तर- (d)
व्याख्या- अलवार संत वैष्णव तथा नयनार संत शैव थे | इन्होंने स्थानीय तमिल भाषा में अपने विचारों को प्रचारित किया| अतः दोनों कथन असत्य हैं|