Dec. 9, 2022

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न

प्र, मराठा साम्राज्य के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

1. सवाई जयसिंह ने बाजीराव प्रथम को मालवा आक्रमण हेतु आमंत्रित किया।

2. कुल सरदेशमुखी का 25 प्रतिशत छत्रपति को मिलता था जो बाबती कहलाता था।

उपर्युक्त में से कौन सा\से कथन सही है\हैं ?

a. केवल 1

b. केवल 2

c. 1 और 2 दोनों

d. न तो 1 , न ही 2

उत्तर- (a)

व्याख्या- बाजीराव प्रथम को शिवाजी के पश्चात गुरिल्ला पद्धति का सबसे बड़ा प्रतिपादक माना जाता है। सवाई जयसिंह ने बाजीराव प्रथम को मालवा आक्रमण हेतु आमंत्रित किया।  चौथ एवं सरदेशमुखी राजकीय आय के अन्य स्रोत थे। सुरेशमुखी सीधे छत्रपति के पास जाता था तथा चौथ का विभाजन होता था। कुल चौथ का 25 प्रतिशत छत्रपति को मिलता था, जो बाबती कहलाता था।