Dec. 6, 2022

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न

प्र. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

1. वाँडीवाश की लड़ाई में आयरकूट के अधीन ब्रिटिश सेना ने डचों को परास्त किया।

2. 1748 ई. में फ्रांस एवं ब्रिटिश के बीच एक्स-ला-शेपल की संधि के साथ प्रथम कर्नाटक युद्ध समाप्त हो गया |

3. द्वितीय कर्नाटक युद्ध में फ्रांसिसियों ने मुज्जफर जंग का साथ दिया।

उपर्युक्त में से कौन सा\से कथन सही है\हैं ?

(a) 1 और 2

(b) 1 और 3

(c) 2 और 3

(d) केवल 3

उत्तर- (c)

व्याख्या-22 जनवरी,1760 ई. में वाँडीवाश की लड़ाई में आयरकूट के अधीन ब्रिटिश सेना ने फ्रांसीसी गवर्नर काउंट डी लाली को परास्त किया। इस तरह भारत में फ्रांसीसियों की राजनीतिक महत्वाकांक्षा का अंत हुआ। 1763 ई. में ब्रिटिश एवं फ्रांसीसी कम्पनी के बीच पेरिस की संधि हुई। इस संधि के अनुसार फ्रांसीसियों को भारत स्थित फैक्टरियाँ लौटा दी गईं, परन्तु वे उनकी किलेबंदी नहीं कर सकते थे, बल्कि केवल व्यापारिक केंद्र के रूप में उपयोग कर सकते थे।