Dec. 15, 2022

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न

प्र. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए-

 खराज -     दान

खम्स – लूटा हुआ धन

मसाहत – भूमि पैमाइश पद्धति

ख्वाजा – सल्तनत कालीन अधिकारी

उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं ?

a. केवल एक युग्म

b. केवल दो युग्म

c. केवल तीन युग्म

d. सभी चारों युग्म  

उत्तर- (c)

व्याख्या- खराज: खराज भूमि कर था जो हिन्दुओं की भूमि पर लगाया जाता था। सामान्यतः यह उत्पादन के 1/3 से कम और 1/2 से अधिक नहीं होता था।

खम्स: यह लूटे हुए धन, खानों अथवा भूमि में गड़े हुए खजानों से प्राप्त सम्पत्ति का 1/5 भाग था जिस पर सुल्तान का अधिकार होता था। शेष 4/5 भाग पर उसके सैनिकों, अधिकारियों तथा खजाने को प्राप्त करने वाले व्यक्ति को अधिकार प्राप्त होता था।

मसाहत: मसाहत भूमि माप की पद्धति थी और अलाउद्दीन खिलजी ने मसाहत को पहली बार अपनाया।

ख्वाज़ा: बलबन ने मुक्तियों को नियंत्रित करने के लिये इक्ता में ख्वाजा नामक अधिकारी को नियुक्त किया। वह इक्ता की आमदनी का आकलन करता था।