
Dec. 10, 2022
प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न
प्र. दिल्ली सल्तनत की इक्ता प्रणाली के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. यह पूर्णतः स्वदेशी रूप से विकसित नवाचार था|
2. इक्तादारों का पद वंशानुगत होता था|
3. इसके तहत फवाज़िल की रकम केन्द्रीय ख़जाने में भेजी जाती थी|
उपर्युक्त में से कौन सा\से कथन सही है\हैं ?
(a) 2 और 3
(b) केवल 2
(c) 1 और 2
(d) केवल 3
उत्तर- (d)
व्याख्या- दिल्ली सल्तनत की इक्ता व्यवस्था पश्चिम एशियाई क्षेत्र में प्रचलित इक्ता प्रणाली पर आधारित थी| यह स्वदेशी नवाचार नहीं था| इसका उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों से राजस्व का संग्रह कर केन्द्रीय ख़जाने में सुनिश्चित करना था| सुल्तानों द्वारा इक्तादारों पर नियंत्रण रखा जाता था| इनका पद वंशानुगत नहीं होता था| यह स्थानांतरणीय होता था|