
Nov. 19, 2022
प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न
प्र. समुद्रगुप्त के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये –
1 . इलाहाबाद से प्राप्त एक स्तंभलेख में समुद्रगुप्त की विजयों का वर्णन है।
2. समुद्रगुप्त का साम्राज्य मौर्यों की तुलना में अधिक विस्तृत था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सत्य है /हैं ?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
उत्तर -(a )
व्याख्या –इलाहाबाद से प्राप्त अशोक के एक स्तम्भलेख पर समुद्रगुप्त की विजयों का लेख मिलता है जिसे उसके दरबारी कवि हरिषेण ने लिखा है। समुद्रगुप्त ने भारत के एक वृहत क्षेत्र पर विजय प्राप्त की थी लेकिन उसका साम्राज्य मौर्य साम्राज्य की तुलना में छोटा था।